फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If someone teases you, don't be afraid, seek help from the police.

Basti News: कोई छेड़े तो डरें नहीं, पुलिस से मांगें मदद

Sat, 20 Dec 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
If someone teases you, don't be afraid, seek help from the police.
गौर। बेटियों की सुरक्षा व महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गौर थाने की मिशन शक्ति टीम ने बेटियों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई छेड़े तो डरें नहीं, पुलिस से मदद मांगें। साइबर अपराधियों से बेटियों को हमेशा सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


केसरई शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में बेटियों को जागरूक करते हुए कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है। जिस तरह से सैनिक देश की सीमा की रक्षा करते हैं, उसी तरह पुलिस पर देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि समाज में किसी प्रकार का अपराध न हो सके। अगर कोई अपराध हो गया है तो जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षा के माध्यम से आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। वे बेझिझक पुलिस की सहायता ले सकती हैं। सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर बेहद सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। छात्राएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सोच समझकर करें। किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और हमेशा आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed