फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   House caught fire, goods worth lakhs burnt to ashes

Basti News: मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 29 May 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
House caught fire, goods worth lakhs burnt to ashes
हरैया के रामलीला मैदान के पास लगी आग।
फायर ब्रिगेड की दो टीमें आग पर काबू पाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। रामलीला मैदान के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। कमरे के अंदर से धुआं उठते देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो आग फैल चुकी थी। लोगो ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमें आग पर काबू पाया।

कस्बा निवासी बाबूलाल उर्फ चकौड़ी जायसवाल परिवार के सदस्यों के साथ रामलीला मैदान के पास बने मकान में रहते हैं। मकान के पिछले हिस्से में वह और उनके एक पुत्र गोविंद का परिवार रहता है। अन्य पुत्र आगे के हिस्से में बने दो मंजिला मकान में रहते है। मंगलवार शाम करीब सात बजे पिछले हिस्से के एक कमरे से अचानक धुआं निकलता देख गोविंद की पत्नी अनहोनी की आशंका में अंदर पहुंची। तब तक आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा खोला तो आग भड़क चुकी थी और पूरा घर धुएं से भर गया। लोगो ने हैंडपंप के पानी से आग पर काबू करने प्रयास किया, मगर आग फैलती चली गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मी आग पर काबू करने में जुट गए। मौके तहसीलदार अनुराग सिंह राजस्व टीम के साथ मौजूद हैं। आग से लाखों रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। लोगो की माने तो शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed