फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hotspots corona

हॉट स्पॉट मोहल्लों में फ्रंट लाइन वर्करों से संभाला मोर्चा

Mon, 13 Apr 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
hotspots corona
हॉट स्पाट ऐरिया में लोगों का हाल जानने पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुखबीर सिंह। - फोटो : BASTI
हॉटस्पॉट मोहल्लों में फ्रंट लाइन वर्करों से संभाला मोर्चा
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना से जंग के लिए फ्रंट लाइन वर्कर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर के हॉटस्पॉट एरिया में 11 टीमें सक्रिय हैं। इन टीमों ने 1500 से ज्यादा घरों में पहुंचकर लोगों को कोरोना के लक्षण बताने के साथ ही बचाव के तरीके बताए। जरूरतमंदों में सैनिटाइजर, मास्क व सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया। नगरीय पीएचसी के नोडल अधिकारी सचिन चौरसिया की देखरेख में काम कर रही टीम हॉट स्पॉट एरिया तुरकहिया व मिल्लत नगर में भ्रमण कर रही है।
बताया कि एक टीम में पांच सदस्य हैं। टीम घर पर पहुंचकर हाथ को नियमित धोने, घर में ही बने रहने और बुखार-खांसी आदि की शिकायत पर तत्काल अस्पताल में संपर्क करने को जागरूक कर रही है। घर के सभी सदस्य को दो-दो मास्क देकर इसके इस्तेमाल के बारे में बताया। लॉकडाउन के कारण महिलाएं घरों से नहीं निकल पा रही है। जरूरतमंद महिलाओं में सैनेटरी नैपकिन वितरित कर उनकी मुश्किल को आसान करने का प्रयास किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता सोनाली, रजनी व प्रियंका का कहना है की हॉटस्पॉट एरिया में भ्रमण कार्य काफी जोखिम भरा है, लेकिन कोरोना से जंग में वे देश के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया की कोरोना के खिलाफ चलाए गए अभियान में आशा व आंगनबाड़ी वर्कर का बड़ा रोल है। हॉटस्पॉट व संवेदनशील एरिया को कवर किया जाना है। बताया गया कि बुखार व खासी है तो कंट्रोल रूम नंबर 05542 28774, सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी 8005192643, एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया 9648202076 नंबरों पर संकर्प करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed