{"_id":"5e1e03198ebc3e4b2b120141","slug":"hospital-land-basti-news-gkp337225012","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की जमीन पर बन गया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की जमीन पर बन गया मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जे की शिकायत होने पर मामला प्रकाश में आया
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। भूमाफिया ने अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा लिया। यह बात स्कूल की भूमि पर कब्जे की शिकायत के बाद हुई पैमाइश में सामने आई है।
नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर आठ बाबा बागेश्वर नाथ नगर में स्थापित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शैल कुमारी ने शिकायत की है कि कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कन्या प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। कानूनगो की अगुवाई में राजस्व टीम ने पैमाइश की तो कन्या प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध निर्माण की बात खुली। पैमाइश में यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज महिला चिकित्सालय बभनान की जमीन पर मकान बना लिया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनान की जमीन को नवीन परती दिखाकर आवासीय पट्टा करने का खेल भी सामने आया है। अधिशासी अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि 17 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। यदि जिन जमीनों की पैमाइश में अतिक्रमण का मामला सामने आया है उन लोगों से अभिलेख मांगे गए हैं। यदि अभिलेख नहीं दिखा सके तो रिपोर्ट एसडीएम हर्रैया को भेजी जाएगी।