फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Honor ceremony on the occasion of Women's Day

Basti News: एसबीआई ने 14 महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को किया सम्मानित

Fri, 08 Mar 2024 05:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Mar 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Honor ceremony on the occasion of Women's Day
फोटो
विज्ञापन

महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह का आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। एसबीआई क्षेत्र पंचम की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कंपनी बाग ब्रांच पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसबीआई की तरफ से 14 महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसबीआई की महिला अधिकारियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। पूरे दिन बैंक शाखा में उत्सव जैसा माहौल रहा।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनाली कुमारी ने महिला अधिकारियों के साथ केक काटकर किया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। महिला अधिकारी और कर्मचारी सम्मान पाकर खुश हुईं। उत्साह में सभी ने नृत्य-संगीत भी पेश किए। क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष रंजन ने कहा कि समाज के नवनिर्माण में महिलाओं की बराबर की भूमिका दर्ज होनी चाहिए। इसके लिए महिला उत्थान पर विशेष जोर दिया जाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सोनाली ने कहा कि महिलाओं में असीम ऊर्जा है। वह प्रत्येक सेक्टर में महती भूमिका निभा रही हैं। नौकरी, व्यापार आदि क्षेत्र में मुकाम पाने वाली महिलाएं नई पीढ़ी को भी जागरूक करें। मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रबंधक अवधेश कुमार, आरती सिंह, पंकज वर्मा, निधि चौधरी, रागिनी पांडेय, लक्ष्मी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed