फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Home-made chips and papads for Holi; potato prices plummet

Basti News: होली की तैयारी, घरों में बन रहा चिप्स और पापड़, आलू का दाम लुढ़का

Sat, 28 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Home-made chips and papads for Holi; potato prices plummet
मंडी में ​बिक्री के लिए रखा आलू। संवाद
पुरानी बस्ती। होली की दस्तक होते ही घर-घर गुझिया बनने लगी है। मेहमान नवाजी व पूरे वर्ष जुबान को नमकीन का स्वाद देने वाले पापड़, चिप्स व कचरी भी बनने लगी है। तरह-तरह के आकृति वाले यह नमकीन चावल, साबुदाना व आलू से बन रहे। होली मिलन के लिए आने वालों के लिए हो रहा यह इंतजाम बारिश के सीजन में चाय की प्याली का लुत्फ बढ़ाता है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती मंडी में इन दिनों आलू की बिक्री खूब हो रही है। न सिर्फ बिक्री में उछाल है, बल्कि रेट भी लुढ़का है। मंडी में थोक आलू कारोबार से जुड़े प्रहलाद पाल ने बताया कि 20 दिन पहले तक आलू 500 रुपये बोरी था जो अब 375 पर आ गया है। रेट कम होने के कारण बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

घर-घर सब्जी के लिए कम, बल्कि चिप्स-पापड़ के लिए आलू की खरीद अधिक हो रही। महातम चौधरी ने बताया कि 20 दिन पहले 50 से 75 बोरी आलू प्रतिदिन बिकता था। अब यह 100 के पार पहुंच गया है। पहले बाहरी जनपदों से आलू पहुंच रहा था, लेकिन स्थानीय आलू तैयार होने के बाद यह 10 रुपये किलो की जगह सात रुपये किलो बिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुझिया के साथ पापड़ बदलता है जुबान का जायका : दक्षिण दरवाजा रहने वाली ज्योति पटवा, निहारिका श्रीवास्तव, कन्यावती पांडेय, सरिता ने बताया कि हर साल होली से सप्ताह भर पहले आलू के पापड़ व चिप्स तैयार करते हैं। इससे होली मिलने आए मेहमानों के लिए गुझिया के साथ नमकीन का इंतजाम भी हो जाता है। इस बार भी लगभग सभी घरों में इसे तैयार करने में महिलाएं व बच्चे जुटे हैं। आलू चिप्स व पापड़ नवरात्रि में भी काम आते हैं। इसलिए पर्याप्त मात्रा में बनाया जाता है। इन दिनों लोकल आलू भी बाजार में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed