{"_id":"68c1df9699c68239b305765a","slug":"hindu-organizations-surrounded-the-police-station-in-the-case-of-assault-warned-of-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143632-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट के मामले में हिंदू संगठनों ने घेरा थाना, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट के मामले में हिंदू संगठनों ने घेरा थाना, आंदोलन की चेतावनी
Thu, 11 Sep 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा थाने का घेराव करने पहुंचे हिंदू संगठनों के लोग- विज्ञप्ति
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा माफी गांव के एक परिवार को घर पहुंच कर मारने-पीटने का मामला सामने आया है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया।
जिला महामंत्री वशिष्ठ मुनि दूबे के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष स्नेह पांडेय ने कहा कि हिंदू परिवार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहां के निवासी मनोज कुमार ने मुंडेरवा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मारपीट, जान से मारने की धमकी मामले में दोषियों पर केस दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है। तहरीर में मनोज कुमार ने कहा है कि जमीन विवाद में उसके घर पर आरोपी चढ़ आए और कुदाल, फावड़ा, सब्बल, हसिया, चाकू लेकर घर के टीन शेड को उजाड़कर दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिए। घेराव के दौरान मुख्य रूप से रमन दूबे, मनीष दूबे आदि शामिल रहे। संवाद