{"_id":"6420960aa8aed837d9040b24","slug":"hindu-federation-office-opened-in-turkipur-basti-news-c-7-1-100368-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तुर्कीपुर में खुला हिंदू महासंघ का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तुर्कीपुर में खुला हिंदू महासंघ का कार्यालय
Mon, 27 Mar 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के मंझरिया तुर्कीपुर में विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से आयोजित अखण्ड रामायण पाठ
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के आवास मंझरिया तुर्कीपुर में रविवार को गोरक्षनाथ मंदिर के मुख्य महंत योगी रमेंद्र नाथ ने यहां संगठन के कार्यालय का उद्घाटन कर अखंड रामायण का अनुष्ठान शुरू कराया। कहा कि पूर्वांचल के साथ देशभर में हिंदू महासंघ का दायरा बढ़ता जा रहा है। कहा कि सनातन परंपरा वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देती है।
विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि संगठन का विस्तार जिले में किया जा चुका है। ब्लॉक स्तरीय इकाइयां काम कर रही हैं। कहा कि क्षेत्रीय लोगों की हर संभव मदद के लिए दुबौलिया में ब्लाक स्तरीय कार्यालय खोला गया है। जिला महामंत्री विजयशंकर शुक्ल ने कहा कि हिंदुओं की हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जा रहा है। मौके पर बिंदु गोपाल त्रिपाठी, अनुज गुप्ता, शैलेंद्र विक्रम सिंह, ई. वीरेंद्र मिश्र, श्वेतांक शेखर सिंह, सुनील सिंह, केके सिंह, श्याम शंकर शुक्ल, महेश हिंदुस्थानी, मुन्ना सिंह, राहुल कमलापुरी आदि मौजूद रहे।