{"_id":"676da64bbf80e0473c0bbed4","slug":"high-tension-wires-hanging-from-houses-and-fields-farmers-in-fear-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129413-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर और खेत के ऊपर से लटक रहे हाईटेंशन तार, खौफ में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर और खेत के ऊपर से लटक रहे हाईटेंशन तार, खौफ में किसान
Fri, 27 Dec 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र के भगवत पट्टी, सुरापार, कचनी, रमपुरवा, घुघसा कड़सरी, नड़ारे, बघाड़ी, देवकुंडा सहित दर्जनों गांवों और खेत में हाईटेंशन तार लटक रहे हैं। इससे किसान भयभीत हैं। छतौरा गांव निवासी विनोद यादव बताते हैं कि जब भी खेत में पहुंचते हैं तो फसल के ऊपर लटकते बिजली के तार उनकी चिंता बढ़ा देता है। मन भयभीत हो जाता है कि आने वाले समय में कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ तो पूरी फसल राख हो जाएगी।
राम जतन की भी यही पीड़ा है। उनके भी खेत के ऊपर से तार काली मंदिर से सुरापार गांव होते हुए गुजरा है। खेत में झूलते बिजली के तार किसानों के लिए बड़ी मुसीबत है।
एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि रीवैंप योजना के तहत गांवों को चयनित किया गया है। जहां जर्जर तार लटक रहे हैं, वहां जल्द ही बदल कर केबल लगा दिए जाएंगे।