फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   High alert for Juma Namaj

शुक्रवार की संवेदनशीलता को लेकर प्रशासन अलर्ट

Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
High alert for Juma Namaj
जुमे की नमाज को लेकर जिले भर में हाई अलर्ट
विज्ञापन

बस्ती। जुमे की नमाज के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पूरे जिले को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। जिसके जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। जो अपने-अपने वाहनों से भ्रमणशील रहेंगे। अग्निशमन विभाग को अलर्ट किया गया है। समस्त जिले में पहले से ही फूट पेट्रोलिंग की जा रही है। ड्रोन का इस्तेमाल करके छतों की निगरानी की जा रही है। बाइक टीमें भी लगातार भ्रमणशील हैं। सभी धर्मगुरुओं से अपील की गई है। सोशल मीडिया पर आपत्त्जिनक टिप्पणियां लिखने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अशांति फैलाने के लिए यदि किशोरों, बच्चों का इस्तेमाल किया गया तो पुलिस सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करेगी। लोगों से अपील की गई है कि शांतिपूर्वक नमाज अदा करके अपने घर जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। कहा कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए सतर्क रहकर अपने अपने गांव की ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से करना है। अपने अपने गांवों में सतर्क नजर रखते हुए असामाजिक तत्वों के गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने की बात कही है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय , ओम प्रकाश भारती ,संदीप यादव , जितेन्द्र कुमार द्विवेदी थाने के कर्मचारी व ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी उमरिया व पुलिस चौकी देईडीहा में पड़ने वाले धुसवा बाजार, ऊंजी बाजार, केवाड़ी मुस्तकहम, सेमरा मुस्तहकहम, चिलमा बाजार देईडीहा आदि जगहों पर मार्च किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात कर शांति पूर्वक नमाज अदा करने की बात की गई। इस मौके पर उमरिया चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश मिश्र व देईडीहा चौकी इंचार्ज रविंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मुंडेरवा प्रतिनिधि के मुताबिक थाना प्रभारी राधेश्याम राय पुलिस टीम और ड्रोन कैमरे से लैस होकर थाना क्षेत्र के कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्र में मार्च किया। मुंडेरवा, ओड़वारा, कुरियार,हल्लौर नगरा,रामपुर रेवली,पक्कवा बाजार सहित थाना क्षेत्र के अन्य गांवों में ड्रोन कैमरे से लोगों के छतों की निगरानी किया। मार्च में मुंडेरवा थाने के उपनिरीक्षक दिवाकर यादव,अखंड प्रताप सिंह हेडकांस्टेबल शिवकुमार, अमरनाथ यादव, कांस्टेबल दयाराम यादव, नितेश कुमार, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक लालगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्यूआरटी व पुलिस बल के साथ कस्बा बनकटी, देईसांड, महादेवा, पाकरडाड, महसों बाजार व राजा मैदान आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। हॉटस्पॉट व संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। महसों प्रतिनिधि के अनुसार पाकर डाड़, भुवनी, हलुवा पार आदि जगहों मार्च निकाला। उप निरीक्षक भगवान सिंह, महेंद्र कुमार , राममिलन पांडेय, विजय कुमार गौतम, चौकी प्रभारी महादेवा किरण भास्कर, चौकी प्रभारी महसोंसूर्यभान यादव, चौकी प्रभारी रखौना चंद्रकांत पांडेय, चौकी प्रभारी लालगंज आशुतोष कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी कुदरहा दिनेश चंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र खानकला, सेवरा लाला व अमोढ़ा कस्बे में नायब तहसीलदार हर्रैया निखिलेश चौधरी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर तिवारी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष के अलावा एसएसआई श्याम मोहन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दुर्ग विजय सिंह , ऋषि देव प्रसाद , नंदलाल सरोज , वीरेंद्र यादव, संतोष कुमार दुबे सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
डीएम ने सभी धर्मगुरुओं से की अपील, शांति बनाए रखने में मांगा सहयोग
बस्ती। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को स्थिति बिगड़ने को लेकर शासन की सख्ती से दंगाइयों के होश उड़ गए हैं। प्रशासन भी इन स्थितियों की संवेदनशीलता भांप अलर्ट हो कर स्थिति पर नजर जमाए हुए है। इन स्थितियों को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी धर्मगुरुओं से अपील की है कि जिले में शांति बनाए रखने में सहयोग करें। किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले लोगों की जानकारी डीएम या एसपी के सीयूजी नंबर पर दें।
इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित हुई। कहा कि जिले में हर मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखकर गंगा-यमुनी तहजीब का उदाहरण पेश किया जाए।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी नागरिकों को एक साथ मिलजुल कर रहना है। जिले से बाहर किए गये किसी कार्य के लिए जिले के अंदर कार्रवाई किया जाना संभव नहीं है। कहा कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा तथा निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई होगी।

बैठक में हर्रैया, सिकन्दरपुर, छावनी, विक्रमजोत, हैदराबाद विभिन्न स्थानों से आए धर्मगुरु मेराज आलाम, मो. हयात, मो. इजराइल, हाफिज इशहाक, सईद अहमद खॉ, इकबाल अहमद, मो. नसीम, मो. वसीम, मो. मसदर रजा फैवी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed