फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   He remained dedicated to the Azad Hind Fauj but was not given the status of a soldier.

Basti News: आजाद हिंद फौज के लिए समर्पित रहे पर नहीं मिला सेनानी का दर्जा

Sun, 25 Jan 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
He remained dedicated to the Azad Hind Fauj but was not given the status of a soldier.
आजाद हिंद फौज के गोपाल सिंह - फोटो : संवाद
बहादुरपुर। देश की आजादी में तमाम देश भक्तों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। आजादी के बाद उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तक का दर्जा नहीं मिल सका। देश के इन्हीं रणबांकुरों में गोपाल सिंह का भी नाम शामिल है। बहादुरपुर ब्लॉक के भैंसहटी गांव निवासी गोपाल सिंह के भाई रामकृपाल सिंह के पौत्र इंद्रसेन सिंह ने बताया कि बाबा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानते हुए अपनी सारी जमा पूंजी 50 हजार रुपये व जीप आजाद हिंद फौज के नाम कर दी। यही नहीं वे आजाद हिंद फौज में शामिल भी हो गए। जब तक देश आजाद नहीं हुआ वे आजाद हिंद फौज के वफादार सिपाही के रूप में काम करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश आजाद हुआ तो उन्होंने परिवहन विभाग में बतौर चालक की नौकरी की और अंतिम समय तक चालक के रूप में परिवहन निगम को सेवा देते रहे। आजाद हिंद फौज के गठन के समय सिंगापुर से स्योनान शहर में रहने वाले बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के भैसहटी निवासी गोपाल सिंह को सेनानी का दर्जा न मिलने से उनके भाई के परिवार के अलावा गांव वालों को आज भी मलाल है।
विज्ञापन

सेनानी का दर्जा मिले इसके लिए जनवरी 1964 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी अपने पत्र के माध्यम से गोपाल सिंह पुत्र गुरेन सिंह को सहायता देने को कहा था। बावजूद इसके तत्कालीन शासन व प्रशासन ने सहायता तो दूर सेनानी का दर्जा भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed