फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   He now hopes to begin hunger strike

अब आशाओं ने शुरू की भूख हड़ताल

Fri, 23 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 23 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
He now hopes to begin hunger strike
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
आल इंडिया आशा कार्यकत्री कल्याण सेवा की ओर से छह सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता आंदोलित हैं। शुक्रवार को संगिनियों के साथ जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदर्शन कर इन्होंने भूख हड़ताल पर बैठ गईं।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर आशा व संगिनी ने ब्लॉक अध्यक्ष  सुनीता सिंह के नेतृत्व  में प्रदर्शन  किया। पोलियो वैक्सीन कक्ष में ताला लगाकर टीकाकरण रोकने की मांग की। सुनीता सिंह ने कहा कि ब्लॉक की सभी आशाएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी। आशाओं को डरा धमका कर टीकाकरण के लिए दबाव डाला जा रहा है, जबकि उनकी मांगे नहीं मानी जा रही हैं। एक ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार को दिया। अधीक्षक ने सीएमओ को जानकारी दी। प्रतिमा देवी, मंजू देवी, मनीता देवी, शान्ती देवी, प्रेमा  देवी, तारा देवी,  सुशीला, लक्ष्मी देवी, संजू देवी, पुष्पावती देवी, इन्द्रावती देवी, मालती  देवी,शीला देवी, कृष्णावती देवी मौजूद रही।
विज्ञापन

कुदरहा प्रतिनिधि के  अनुसार पीएचसी परिसर में ब्लॉक की आशा एवं  संगिनियों  ने धरना दिया। इस बीच सरकार विरोधी जमकर  नारे लगाए।  ब्लॉक अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब  तक हमारी मांगे सरकार मान नहीं लेगी। उपाध्यक्ष दुर्गावती ने कहा कि आशाओं  की आपात मौत होने पर आश्रित को  नौकरी दी जाए। इस मौके पर उर्मिला,  निर्मला, सविता, कलावती, विमला, सरिता, गायत्री, राजिता,  अनारा, शकुन्तला, ज्ञान मतीसवारी, मिशलावती,  मीना,  सुभावती,   इंद्रावती सहित आदि रहीं। इसी क्रम में हर्रैया सीएचसी पर कैंसर जहां, दुबौलिया में मंजू सिंह नीलू सिंह के नेतृत्व में मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। परशुरामपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी पर आशाओं ने भूख  हड़ताल शुरू कर विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष नीरजा यादव के नेतृत्व में परशुरामपुर की   आशाओं ने पल्स पोलियो कर्मियो को बाक्स   नहीं  ले जाने दिया। इस मौके पर कांती तिवारी, शिवकांती,  प्रभा पांडेय,   संगीता वर्मा,  सुनीता, सुमन, ऊषा, इन्द्रावती, रुची तिवारी, नीलम सिंह, जानकी सिंह आदि आशाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एसडीएम ने निरीक्षण किया
भानपुर। एसडीएम एससी शर्मा ने सीएचसी भानपुर का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने उपस्थिति  पंजिका की  जांच की। जिसमें सभी उपस्थित मिले। डॉ. अमिष ओपीडी में मरीजों को देखते मिले। अधीक्षक डॉ. रंजीत ने बताया कि बाकी चिकित्सकों की टीम  राष्ट्रीय  बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की जांच के लिए क्षेत्र भ्रमण में शंकरपुर गई है। एसडीएम ने पल्स पोलियों के बाबत माइक्रोप्लान की जानकारी ली। इसमें अधीक्षक की ओर से आशाओं के धरने की बात भी बताई। इस मौके पर अन्य कर्मचारी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed