{"_id":"6967fad40057987c770f4f5d","slug":"harmony-is-a-matter-of-conduct-not-performance-basti-news-c-207-1-bst1006-151247-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समरसता प्रदर्शन का नहीं, आचरण का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समरसता प्रदर्शन का नहीं, आचरण का विषय
विज्ञापन
परशुरामपुर ब्लाॅक के गौरा पांडेय में आयोजि सहभोज में मौजूद लोग। स्रोत संगठन
बस्ती। परशुरामपुर ब्लाॅक के गौरा पांडेय गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मकर संक्रांति उत्सव को लेकर बुधवार को सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश रहे। अध्यक्षता राम वल्लभा कुंज जानकी घाट अयोध्या के राजकुमार दास ने किया।
मुख्य वक्ता रमेश ने कहा कि देश का इतिहास गवाह है कि सनातन संस्कृति को खत्म करने की तमाम कोशिश हुई। चूंकि उत्सव देश की परंपरा है और उत्सव जब उत्साह के साथ मनाया जाए तो वह भौगोलिक क्षेत्र कभी नष्ट नहीं हो सकता। बिखरे हुए लोगों को एकजुट करना देश के पर्व और उत्सवों की परंपरा रही है, जहां भाव है वहीं भारत है, भारत और सनातन अलग नहीं बल्कि एक हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व ने हिंदुओं को आपस में बांटने का कार्य किया है ऐसे असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सनातन ही सभी को संगठित करके समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता के लिए इस तरह के आयोजन बहुत आवश्यक हैं। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक राघवेन्द्र, सर्वेश, बृजराज शुक्ल, जगदम्बा, विकास कान्त पांडेय, विवेक कांत पांडेय, दीपांशु सिंह, प्रदीप, अरविंद, शक्ति, विनोद शुक्ल, जनार्दन शुक्ल, अरविंद पांडेय, बद्री विशाल आदि मौजूद रहे।