फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Har-Har Mahadev kept resonating throughout the day in the pagodas.

Basti News: शिवालयों में दिनभर गूंजता रहा हर-हर महादेव

Sat, 09 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev kept resonating throughout the day in the pagodas.
शिव उपासकों ने जलाभिषेक कर मंगल और सुख समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

देर शाम तक चलता रहा रुद्राभिषेक व अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को भोलेनाथ की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। शिव उपासकों ने परिवार में मंगल व सुख-समृद्धि के लिए आस्था के साथ जलाभिषेक किया। भक्त बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, दूध, चंदन आदि से थाल सजाकर शिव पूजन के लिए भोर से ही शिवालयों मे पहुंचने लगे थे। जनपद के हर प्रसिद्ध शिव मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।
कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने पूजा की। बाबा भोलेनाथ के जयकारे से वातावरण दिनभर गुंजायमान होता रहा। देर शाम तक रुद्राभिषेक और अनुष्ठान का दौर चलता रहा। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर भगवान शिव की उपासना के इस महापर्व पर जिले के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव को जलाभिषेक कर उनकी आराधना की। महाशिवरात्रि पर जगह-जगह मेले लगे। खासकर भद्रेश्वरनाथ, भारीनाथ, तिलकपुर, देवरिया, बरवा और कड़रधाम में भक्तों की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पुलिस के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्रसिद्व लोढेश्वर नाथ मंदिर में शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक संपन्न हुआ। इस मौके पर नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव मय टीम मौजूद रहे। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, भोर से ही महादेवा व बाराह छत्तर शिवालय में श्रद्धालुओं को पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, बाबा भीटेश्वर नाथ मंदिर, गिरीनाग धाम रायठ, पिपरा खुर्द, पिपराकला, निपानिया कला, महुआ, महुआर, बिजलपुर, बजहा, पडरी, रानीपुर, केशवापुर, बभनी मिश्रा शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, भिरिया रितुराज, सेवईढिहा शिवालय में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, देवरिया माफी, बोदवल, झारखंडी शिव मंदिर, बढ़डाड़ और बेहिलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, थालेस्वर नाथ, पिड़िय बानपुर कोनी, टिकवाजोत, मखदुमपुर, खोरिया आदि शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, झूंगीनाथ, चक्रेश्वरनाथ, सबई, नैकापार, गुलौरी, रमवापुर, सिकटिहवा आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
..
बारह कोण कुएं पर हुई द्वादश ज्योर्तिलिंग की स्थापना

भानपुर। रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बारहकोनी स्थित बारहकोण कुएं पर महाशिवरात्रि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से द्वादश ज्योर्तिलिंग की स्थापना की गई। इसमें गांव के बारह यजमानों ने परिवार के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना की। पुरोहित अतुल शुक्ल ने बताया कि इसी बारह कोण प्राचीन कुएं की प्रसिद्धि की वजह से ही गांव का नाम बारहकोनी पड़ा है। संवाद

...
शिव विवाह के बाद समाप्त हुआ महोत्सव
रुधौली। तहसील क्षेत्र के गिरिनाग धाम में चल रहा महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को समाप्त हो गया। महाशिवरात्रि पर शिव बरात और विवाह कार्यक्रम हुआ। बृहस्पतिवार शाम संगीता आहूजा व टीम की ओर से नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई।इसमें शिव विवाह, ब्रज की होली, श्रीराम विवाह प्रसंग का मंचन हुआ। इस मौके पर आयोजक कर्नल कमलेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, ललिता त्रिपाठी, डीएन त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, संजय कुमार त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, पिंटू यादव, इंद्रदेव पांडेय, कमल किशोर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed