{"_id":"5e3474aa8ebc3e4af16455fa","slug":"hadase-me-maut777-basti-news-gkp339282813","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत
हर्रैया। कस्बे से सटे महुघाट गांव के सामने हाइवे पार कर रहे पूर्व प्रधान के बेटे को प्राइवेट बस से ठोकर लग गई। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार सुबह गोरखपुर से दिल्ली जा रही निजी बस से हुई।
महुघाट गांव के पूर्व प्रधान काशीराम वर्मा के 45 वर्षीय पुत्र ब्रह्मादीन मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। फोरलेन पर गांव के सामने चौराहे पर सड़क पार करते समय बाइक बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रह्मादीन बाइक समेत बस में फंसकर दूर तक घिसटते रहे। करीब 100 मीटर बाद किसी तरह बस से अलग हुए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव में लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल की ओर लेकर निकल गई।