{"_id":"6aecec1064f3a36d0405e7f9","slug":"sardar-patel-s-ideas-will-strengthen-the-nation-a-call-for-unity-basti-news-c-207-1-bst1005-171176-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरदार पटेल के विचारों से मजबूत होगा राष्ट्र, एकजुटता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरदार पटेल के विचारों से मजबूत होगा राष्ट्र, एकजुटता का आह्वान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को परशुरामपुर क्षेत्र के खम्हरिया चौराहे पर आयोजित जनसभा में राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को एक सूत्र में बांधा जा सकता है।
अखिल भारतीय कुर्मी महासभा और अपना दल कमेरावादी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस नेता डॉ. आलोक रंजन वर्मा, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए लोगों को अपने घरों में उनकी तस्वीर लगानी चाहिए। जिले में विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं और गेट भी स्थापित किए गए हैं। डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि देश के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान ऐतिहासिक है। उनका जीवन साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। युवाओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। संदीप चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल, राकेश वर्मा, अमरजीत चौधरी, शिवशंकर शाका, शिवा प्रताप वर्मा, भागीरथी पटेल, अनिल पटेल, रघुनाथ पटेल, बीडीसी शिवकेशरी और इं. चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के साथ आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. सीएम पटेल, डॉ. वीके वर्मा सहित चिकित्सकों की टीम ने 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं वितरित कीं। प्रगतिशील किसान अरविंद सिंह, राममूर्ति मिश्रा, आसाराम वर्मा, रामपूरन चौधरी और रामनयन यादव को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ में अभिनय करने वाले कप्तानगंज क्षेत्र के रानीपुर निवासी दिलीप चौधरी को भी सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता राकेश वर्मा व संचालन अमिता आर्या ने किया। आयोजन राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान चौधरी राहुल पटेल, अमित पटेल, अभय चौधरी, शिवराम पटेल, समर चौधरी, पूर्व प्रमुख परमहंस चौधरी, आकाश पटेल, संजय वर्मा, बसंत चौधरी, कुलदीप चौधरी, रामजनक गौतम, विनय वर्मा, प्रेम चौधरी और प्रधान चंद्रशेखर वर्मा मौजूद रहे।