फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gst is like a black law

‘काला कानून से कम नहीं है जीएसटी’

Sun, 01 Jul 2018 10:59 PM IST
basti
basti Updated Sun, 01 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
gst is like a black law
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। आज के ही दिन देश भर में जीएसटी लागू हुआ जो किसी काला कानून से कम नहीं है। यह दिन देश के व्यापारियों को जीवन पर्यंत नहीं भूलेगा। कानून से व्यापार और व्यापारियों को हतोत्साहित किया गया। टैक्स की प्रक्रिया को बेहद जटिल बना दिया गया। ये उद्गार बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने प्रेस कलब में हुई सभा में व्यक्त किए।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के एक साल पूरे होने पर व्यापारियों ने काला दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक साल बीत जाने पर भी जीएसटी की प्रक्रिया अधिकारियों और व्यापारियों के समझ में नहीं आ सकी है। जिससे आए दिन उलझनों को सुलझाने के लिए जीएसटी काउंसिल की बैठकें होती रहती हैं। कहा कि देशभर के व्यापारियों ने भारत सरकार को प्रथम बिक्री पर संपूर्ण जीएसटी वसूल करने का जो प्रस्ताव भेजा है उससे जीएसटी का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा और स्वतंत्र व निर्भीक होकर व्यापारी बढ़ते क्रम में देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अपना योगदान देते रहेंगे। जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल एवं नगर अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने कहा कि व्यापारी को परेशान कर कभी भी शत प्रतिशत टैक्स वसूली का लक्ष्य नहीं पूरा किया जा सकता। प्रक्रिया के सरलीकरण व इंस्पेक्टर राज से मुक्ति के बाद ही यह संभव हो सकेगा। सभा के बाद व्यापारियों ने जीएसटी बिल की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इस मौके पर रविन्द्रपाल सिंह जल्लू, अदालत प्रसाद, सुनील कुमार गुप्ता, सुनील कुमार कसौधन, विशाल मोदनवाल, श्यामलाल पंसारी, बैजनाथ अग्रहरि, अवधेश प्रसाद, परशुराम चौधरी, मो. इद्रीश, रविन्द्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed