फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government will take responsibility of orphan children

Basti News: अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार

Mon, 27 Nov 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government will take responsibility of orphan children
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। इसके लिए महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने मिशन वात्सल्य अंब्रेला योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों का भरण-पोषण किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य के तहत प्रवर्तकता (स्पॉन्सरशिप) योजना में बच्चों का चयन करने के लिए डीएम अंद्रा वामसी की ओर से सभी एसडीम, डीआईओएस, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी व सभी ब्लॉक बीडीओ को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

ऐसे बच्चों को किया जाएगा शामिल
योजना के तहत ऐसे बच्चों को शामिल किया जाएगा।जिनकी मां विधवा या तलाकशुदा है, बच्चे अनाथ है और विस्तारित परिवार के साथ रह रहे हो, माता-पिता या उनमें से कोई एक असाध्य, गंभीर, जानलेवा रोग से ग्रसित व संक्रमित है। माता-पिता आर्थिक, शारीरिक व मानसिक रूप से देखभाल करने में असमर्थ है। इसके अलावा माता-पिता या उनमें से कोई एक जेल में है।उनको सहायता और पुनर्वास की आवश्यकता है। इन्हीं गरीब परिवार के बच्चों को योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने मिलेगा चार हजार रुपये
प्रशासनिक स्तर पर जारी पत्र के मुताबिक पात्र बच्चों को एक से 18 साल की आयु तक सहायता दी जाएगी। योजना में चयनित बच्चों को हर महीने चार हजार रुपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि योजना को क्रियान्वयन करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। पात्र बच्चों का चयन कर सत्यापन के लिए मूल पत्रावली जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मृत्य प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान में पंजीयन प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed