{"_id":"67a255670a3d35c56c0c3a54","slug":"government-is-discriminating-dr-ayub-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131524-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेदभाव कर रही सरकार: डॉ. अयूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेदभाव कर रही सरकार: डॉ. अयूब
Tue, 04 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
रुधौली में कार्यकर्ताआं के साथ् पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब
- पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- संविधान से ऊपर उठकर कर रही काम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान को ताख पर रखकर दलित, पिछड़ों व मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव कर रही है। इस बार पीस पार्टी के सहयोग से सरकार बनती है तो यह भेदभाव समाप्त किया जाएगा।
यह बातें मंगलवार को रुधौली डाक बंगले में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने कहीं। वह एकलव्य पार्टी के अध्यक्ष अरविंद निषाद के साथ प्रेसवार्ता कर रहे थे। कहा कि पीस पार्टी अपने तीन अन्य सहयोगी पार्टियों एकलव्य पार्टी, किसान पार्टी व मौलिक अधिकार पार्टी के सहयोग से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन दिन की यात्रा कर रही है और योगी व मोदी सरकार की नीतियों की जमीनी हकीकत से रूबरू हो रही है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान ने बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों को चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या अन्य समुदाय के हों को बराबरी का हक दिया था। सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। भाजपा सरकार संविधान से ऊपर उठकर भेदभाव कर रही है। यदि पीस पार्टी सहयोगी दल के रूप में सरकार में आती है तो इस भेदभाव को खत्म किया जाएगा।