फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gorakhpur-Gonda passenger will remain canceled today

Basti News: आज निरस्त रहेगी गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर

Sat, 29 Jun 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Gonda passenger will remain canceled today
पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों के यात्रियों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार खंड के कीड़िहरापुर-बेलथरा रोड स्टेशनों के मध्य नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते बृहस्पतिवार से गोरखपुर से चलकर गोंडा तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे बोर्ड की ओर से निरस्त कर दिया गया है। इससे छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कीड़िहारपुर-बेल्थरा रोड स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन एवं गोंडा से चलकर गोरखपुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 29 जून तक रेलवे बोर्ड की ओर से निरस्त रहेगी। गोंडा-सीतापुर व सीतापुर -गोंडा पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रहेगी। पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

गौर क्षेत्र के यात्री प्रमोद कुमार, गोविंद नगर के राम केवल ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाली यात्रियों को अब अधिक पैसे खर्च करने के साथ प्राइवेट वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि कई रेलवे स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है।कार्य समाप्त होने के बाद निरस्त चल रही ट्रेनों को अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed