फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gorakhpur-Gonda passenger train will remain canceled till 12

Basti News: 12 तक निरस्त रहेगी गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Gonda passenger train will remain canceled till 12
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर से चलकर बस्ती के रास्ते गोंडा जंक्शन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छह से 12 फरवरी तक निरस्त कर दिया है।
गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गौर, बभनान और मनकापुर के रास्ते गोंडा जाने वाली पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को छोटे रेलवे स्टेशनों पर जाने के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है।
यात्रियों का कहना है कि महाकुंभ के चलते ट्रेनों में भीड़ चल रही है। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे बोर्ड की ओर से जिन पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन, सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर, गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 6 से 12 फरवरी तक गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन के साथ कई अन्य रूट की पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे प्रशासन की ओर से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed