फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gonda's gang of bike thieves busted

Basti News: गोंडा के बाइक चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार,

Mon, 01 Apr 2024 04:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Apr 2024 04:29 PM IST
विज्ञापन
Gonda's gang of bike thieves busted
तीन बाइक बरामद, एसओजी की मदद से गौर पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। मुकामी पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गोंडा जिले के दो बाइक लिफ्टर गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई।
पुलिस मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पकड़े गए दोनों बाइक लिफ्टर गोंडा जिले के हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए खोड़ारे थाना क्षेत्र के सीकर निवासी कुलदीप सिंह और छपिया के करनपुर निवासी अतुल पटेल ने बताया कि दोनों अलग-अलग स्थान से तीनों बाइक चोरी की थी। इनमें एक बाइक जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में बभनान पेट्रोल पंप से करीब 50 कदम हर्रैया रोड के किनारे से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

दूसरी दिसंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में नगर बाजार के राजा मूर्ति तिराहे के पास किराना स्टोर की दुकान के पास से और तीसरी बाइक सेहुडा कला रुधौली से अक्टूबर 2023 में एक घर के सामने से रात में चोरी क थी। कुलदीप सिंह पर हर्रैया, नगर, रुधौली, गौर थाने में चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट के पांच और अतुल पटेल पर नगर, रुधौली व गौर थाने में चोरी के तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed