{"_id":"6447c2c5b8d1593f56063fee","slug":"girls-top-possion-in-basti-up-board-exam-result-2023-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023: बस्ती जिले में इस बार भी बेटियों ने लहराया परचम, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2023: बस्ती जिले में इस बार भी बेटियों ने लहराया परचम, यहां देखें टॉपरों की पूरी लिस्ट
Tue, 25 Apr 2023 05:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Apr 2023 05:45 PM IST
सार
जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बस्ती समाचार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में होनहारों से परचम लहराया। बस्ती जिले की हाईस्कूल टॉपटेन की सूची में 29 और इंटरमीडिएट की सूची में 19 विद्यार्थियों को जगह मिली। हाईस्कूल की परीक्षा में 93.18 लड़कियां और 90.77 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 83.74 प्रतिशत लड़कियां और 76.40 प्रतिशत लड़कों ने बाजी मारी। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 15 और इंटरमीडिएट की सूची में 10 लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में इस बार भी लड़कियां अव्वल रहीं।
विज्ञापन
हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 29 विद्यार्थियों को मिली जगह
प्रैक्सिस विद्या पीठ के अथर्व श्रीवास्तव 96.50, प्रैक्सिस विद्यापीठ की रोशनी सिंह 96.33, मां गायत्री इंटर कॉलेज की सिखा तिवारी, प्रैक्सिस विद्यापीठ के अविनाश पांडेय व प्रतिभा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज पांडवनगर के कृष्णा, एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार के उमेश चौधरी और प्रैक्सिस विद्यापीठ की नाभिया अजमल ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीबीएसडी इंटर कॉलेज मुंडेरवा के आशुतोष सिंह और चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा गौर की वंदना मौर्या 95.67 अंक प्राप्त किया है। एवी इंटर कॉलेज बिहरा बाजार के विपिन शर्मा, हरिदास चौधरी इंटर कॉलेज के पवन चौधरी और एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार के अनूप ने 95.50 अंक प्राप्त किया है। प्रैक्सिस विद्यापीठ के शिवम चौरसिया व सताक्षी उपाध्याय 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। चपिलांव इंटर कॉलेज के विजय प्रकाश, मां गायत्री इंटर कॉलेज की श्रद्धा, एलबीएचएसएस बभनान के अंशु वर्मा और चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा गौर की आकांक्षा मौर्या ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा के विनय कुमार, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की राज नंदिनी नरायन, पीबीएसडी इंटर कॉलेज मुंडेरवार की शिव नंदिनी और हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया की अंतरा वर्मा 95 अंक प्राप्त किया है। आदर्श इंटर कॉलेज मखौड़ा धाम के शनि, पीबीएसडी इंटर कॉलेज की शिवांगी पटेल, एचएलवी इंटर कॉलेज के दीपक, चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज की शुभि पांडेय, एसडीएस पब्लिक इंटर कॉलेज खड़ौहा की जूली और प्रैक्सिस विद्यापीठ के सिद्धांत उपाध्याय 94.83प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपटेन सूची में जगह बनाई।
इंटरमीडिएट टॉपटेन सूची में 19 विद्यार्थियों को मिली जगह
हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया की नेहा उपाध्याय और प्रैक्सिस विद्यापीठ की अनुष्का पटेल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं। एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार के अभिषेक कुमार यादव ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
एवी इंटर कॉलेज बिहरा बाजार की आराध्या त्रिपाठी, सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज भदावल की पल्लवी गुप्ता, पं. परमेश्वर मिश्रा इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी की अंकिता गुप्ता 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं। एसआर इंटर कॉलेज असनहरा बेलसड़ के विजय कुमार 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया के हिमांशु सिंह 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।
इसे भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षाफल घोषित, जानिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में कौन बना टॉपर
आरकेवीएस इंटर कॉलेज थान्हेखास हर्रैया के अनमोल उपाध्याय 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया। यूएसएस इंटर कॉलेज अमोढ़ा की शालिनी चौरसिया और डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटी मिश्र हसीनाबाद की निति पांडेय 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवें स्थान पर रहीं।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के अंबुज नायक, यूनिक साइंस एकेडमी के विवेक कुमार और चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के पंकज वर्मा ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर रहे। किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर की भूमि उपाध्याय ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नवें स्थान पर रहीं।
आरकेवीएस इंटर कॉलेज थान्हेखास हर्रैया के आशुतोष तिवारी, एलडीआरके इंटर कॉलेज एकटेकवा की सविता मौर्या, एचएलवी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार की शालिनी प्रजापति और एमडीए इंटर कॉलेज गौरा कप्तानगंज के अजय गुप्ता ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपटेन सूची में दसवें स्थान पर रहे।