{"_id":"6aef852ac1e99e417705be5b","slug":"youth-stopped-and-beaten-fir-registered-against-three-individuals-basti-news-c-207-1-bst1021-171329-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक को रोककर पीटा, तीन के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक को रोककर पीटा, तीन के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के धोबहट गांव में युवक को रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम निवासी सोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह धोबहट गांव निवासी अपने रिश्तेदार रामवृक्ष के घर जा रहे थे। इसी दौरान माझा खुर्द टिलियवा के पास धोबहट निवासी विशाल, रंजीत और हरिओम ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच माझा खुर्द चौकी प्रभारी राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। संवाद