{"_id":"6268379f45999002181d7624","slug":"girls-student-died-in-truck-accident-basti-news-gkp434779674","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रही छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत
मुंडेरवा (बस्ती)। बस्ती कांटे मार्ग पर मकबूलगंज के पास बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया जिससे स्कूटी सवार 18 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठी छात्रा की सहेली भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं अपने विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रही थीं।
मंगलवार सुबह नौ बजे मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बोदवल ग्राम निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा वैष्णवी प्रजापति उर्फ खुशी (18) अपनी स्कूटी से घर से निकली। गोदमवा तिराहे पर इंतजार कर रही टेमी के पिपरा कला निवासी अपनी सहेली मुस्कान को स्कूटी पर बैठाई। दोनों वहां से हंसराज इंटर कॉलेज गनेशपुर में प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रही थी। इसी थाने के मकबूलगंज के पास पहुंचने पर पीछे अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को अपने चपेट में लिया जिससे वैष्णवी उर्फ खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को घटना की सूचना दी। उधर, सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती थाने की पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने भी वैष्णवी की मौत की पुष्टि की। वहीं मुस्कान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृत वैष्णवी समाचार पत्र वितरक महेंद्र प्रजापति की भतीजी थी।