फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gandhinagar's 33 KV line has become dilapidated, is no longer able to handle the load of overload.

Basti News: जर्जर हो चुकी गांधीनगर की 33 केवी लाइन, अब नहीं संभाल पा रही ओवरलोड का भार

Wed, 17 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Gandhinagar's 33 KV line has become dilapidated, is no longer able to handle the load of overload.
- शहर के पाॅश इलाकों को उपकेंद्र से की जाती है आपूर्ति
विज्ञापन

- तीन साल पहले नई लाइन बनाने की शुरु हुई थी पहल, अब तक धरातल पर नहीं उतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांधीनगर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन आए दिन ओवरलोड के कारण फाल्ट हो रहा है। 60 साल से अधिक पुरानी लाइटें होने के कारण यह जगह-जगह जर्जर हो गया है। करीब तीन साल पहले नई लाइन बनाने का काम शुरू किया गया था। लेकिन बाद में काम बंद कर दिया गया। इस बारे में अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं।
शहर के पाॅश इलाकों को गांधीनगर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। इस उपकेंद्र को गिदही स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन से 33 केवी लाइन के जरिए बिजली मिलती है। यह लाइन अब जर्जर हो चुकी है। इसे लगभग कंडम स्थिति में चलाया जा रहा है। स्थिति यह है कि जैसे ही बिजली की खपत बढ़ती है लाइन फाल्ट हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों में लाइन छह बार फाल्ट हो चुकी है। ऐसे में उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बनाए रखने में कर्मियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गांधीनगर उपकेंद्र पर 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का भार है। इससे शहर के लगभग सभी प्रशासनिक विभाग, सिविल लाइंस, आवास विकास, गांधीनगर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले गांधीनगर उपकेंद्र की नई 33 केवी लाइन बनाने का काम शुरु हुआ तो तत्कालीन अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने गुणवत्ताविहीन निर्माण बताकर काम बंद करा दिया था। इसके बाद इस लाइन को दोबारा बनाने का कोई प्रयास जमीन पर उतरता हुआ नहीं दिखाई दिया।


यह मेरे कार्यकाल का मामला नहीं है। विभाग में माध्यमिक कार्य खंड द्वारा 33 केवी लाइन बनाई जाती है। यदि ऐसे है तो अधिकारियों से जानकारी लेकर दोबारा लाइन निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
- मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed