{"_id":"64a473a5a6cd34e6cf093d94","slug":"fourlane-will-remain-closed-for-92-hours-from-12-to-16-afternoon-basti-news-c-7-1-gkp1014-230109-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लेन से होगी आवाजाही: लखनऊ जाने से पहले देख लें डायवर्जन, 12 से 16 की दोपहर तक 92 घंटे बंद रहेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लेन से होगी आवाजाही: लखनऊ जाने से पहले देख लें डायवर्जन, 12 से 16 की दोपहर तक 92 घंटे बंद रहेगा फोरलेन
Wed, 05 Jul 2023 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:20 PM IST
सार
पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका सावन में जलाभिषेक के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयार किया है। शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फोरलेन को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर से लखनऊ जाने-आने का मुख्य मार्ग बस्ती फोरलेन 12 जुलाई की आधी रात से 16 की सुबह तक 92 घंटे तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को गोंडा होकर आना-जाना पड़ेगा। साथ ही, सावन के हर शनिवार आधी रात से मंगलवार दोपहर तक 60 घंटे फोरलेन की एक लेन बंद रहेगी, जबकि दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही होगी।
पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका सावन में जलाभिषेक के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयार किया है। शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फोरलेन को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। भीड़ कम रही तो एक लेन से छोटे वाहनों के आवागमन की इजाजत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सात को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, चार ही घंटे में पहुंची लखनऊ
विज्ञापन
रूट प्लान
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका सावन में जलाभिषेक के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयार किया है। शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फोरलेन को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। भीड़ कम रही तो एक लेन से छोटे वाहनों के आवागमन की इजाजत मिल सकती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सात को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, चार ही घंटे में पहुंची लखनऊ
विज्ञापन
रूट प्लान
- लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, गोंडा, डुमरियागंज होते हुए गोरखपुर भेजा जाएगा।
- अयोध्या से बस्ती, गोरखपुर की ओर आने वाले वाहन कटरा, डुमरियागंज होते हुए जाएंगे।
- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेंहदावल रोड, उतरौला के रास्ते भेजा जाएगा।
- आंबेडकर नगर की ओर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, होते हुए संतकबीरनगर के लिए डायवर्ट होंगे।
- बस्ती से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ेवन ओवरब्रिज के ऊपर से डायवर्ट कर ओवरब्रिज के नीचे से मनौरी-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन