फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to eight medical in-charges for negligence in IGRS ranking

Basti News: आईजीआरएस रैंकिंग में लापरवाही पर आठ चिकित्सा प्रभारियों को नोटिस

Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to eight medical in-charges for negligence in IGRS ranking
बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एवं प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस सार्थक अग्रवाल ने आठ प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नोटिस के अनुसार, अगस्त में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बस्ती, हर्रैया, बनकटी, बहादुरपुर, मुंडेरवा, सल्टौआ, विक्रमजोत और साऊंघाट के स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती गई। सात सितंबर को असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने प्रकरणों की रैंडम जांच की। इसमें बड़ी संख्या में शिकायतों में असंतुष्ट फीडबैक मिला।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कई मामलों में मौके की फोटोग्राफ, गवाहों के बयान और आवश्यक संलग्नक के बिना ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। सीडीओ ने इसे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मानकों के विपरीत माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस पर स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति, वेतन और मानदेय में विसंगति, मुफ्त दवाओं एवं जांच सुविधाओं की कमी, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और एंबुलेंस जैसी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं।

नोटिस में कहा गया है कि ऐसी शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई। सीडीओ ने संबंधित प्रभारियों को भविष्य में शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर साक्ष्य और जरूरी अभिलेखों के साथ आख्या अपलोड करने तथा शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed