{"_id":"5e932d618ebc3e769c723264","slug":"four-more-corona-positive-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, आज 155 नमूनों में 151 की रिपोर्ट निगेटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, आज 155 नमूनों में 151 की रिपोर्ट निगेटिव आई
Mon, 13 Apr 2020 10:36 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बस्ती में लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को बस्ती में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बस्ती में एक मृत समेत अब तक कुल 13 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि महराजगंज में अभी भी संख्या छह ही है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 155 नमूनों की जांच हुई है। इसमें 151 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने दी है। बस्ती मंडल से शनिवार को बस्ती से 24, सिद्धार्थनगर से 27, संतकबीरनगर से 27 और अयोध्या से 25 नमूने जांच के लिए आए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा गोरखपुर मंडल से गोरखपुर से 11, महराजगंज से चार और देवरिया से 37 नमूनों की जांच आई थी। इनमें 112 नमूनों की जांच शनिवार को हो गई थी। जबकि बाकी बचे नमूनों की जांच रविवार को हुई है।
विज्ञापन
इसमें बस्ती के चार रिपोर्ट पॉजिटिव आए है। इसकी जानकारी बस्ती जिला प्रशासन को बीआरडी की ओर से दे दी गई है। इसके अलावा अन्य नमूनों के रिपोर्ट निगेटिव आए है। बस्ती में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीजों की संख्या 12 हो गई है। वहीं, महराजगंज में अभी तब्लीगी जमात में शामिल छह लोग ही पॉजिटिव है।