फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   four hour light cut

संविदा कर्मियों ने बत्ती गुल की

Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मानदेय नहीं मिलने से गुस्साए बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने सोमवार को उपकेंद्र से चार घंटे तक शहर आपूर्ति बाधित कर दी। परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सोमवार विद्युत उपकेंद्र भानपुर में सभी कर्मचारी जुटे। विरोध जताते हुए केंद्र का अनुरक्षण व परिचालन का काम बंद कर दिया। विभागीय जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से चारों फीडरों की आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर अवर अभियंता अशोक लाहिणी मौके पर पहुंचे। धरनारत कर्मचारियों को मनाने का प्रयास करने लगे। उनकी समस्याएं पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। जेई के अश्वासन के बाद संविदा कर्मियों ने उपकेंद्र का परिचालन व अनुरक्षण कार्य  बहाल किया।
विज्ञापन


उपकेंद्र के संचालन व अनुरक्षण का प्रभार देख रहे संविदा कर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिला हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। मानदेय न मिलने से नाराज कर्मियों ने अभी पिछले एक मई को भी उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर जिम्मेदारों को एक सप्ताह के भीतर मानदेय दिलाने का अल्टीमेटम दिया था। इस मौके पर धरना देने वालों में यशपाल सिंह, राम लौट, रामसुदंर, संकटा प्रसाद, सत्य प्रकाश सहित तमाम संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed