फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four arrested for beating up

पीटकर हत्या करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for beating up
पीटकर हत्या करने के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बेलहिया व धोबहिया गांव में बकरी चराने को लेकर उपजे विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर नूर अहमद की हत्या के आरोप में गौर पुलिस ने रविवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, नूर अली हत्याकांड में शामिल रंकू राजभर, रोहित राजभर, मुकेश वर्मा और सोमई वर्मा को पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग पर स्थित नर्थरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। सभी कहीं भागने की फिराक में थे और वाहन का इंतजार कर रहे थे।
शनिवार की सुबह धोबहिया गांव के बच्चे पड़ोसी गांव बेलहिया के बाग में बकरी चराने पहुंच गए। बेलहिया गांव निवासी मुकेश ने बाग में बकरियों को देखा तो उनको भगाने लगा। बकरी चराने वाले बच्चों ने जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो वे अपने गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। उनको आता देख मुकेश शोर मचाने लगा। इतने में बेलहिया गांव के भी कई लोग मुकेश के पक्ष में लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

घटना में धोबहिया गांव के 37 वर्षीय नूर अली की मौत हो गई। घटना में दिवंगत के भाई गुलाम हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश, रंकू, सोमई, रोहित सहित पांच नामजद सहित अन्य कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल 13 और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। शीघ्र ही उन सभी की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed