फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MLA Ramlalit Chaudhary bid a final farewell with a guard of honour.

Basti News: पूर्व विधायक रामललित चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Ramlalit Chaudhary bid a final farewell with a guard of honour.
बस्ती में पूर्व विधायक रामललित चौधरी को गाड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी व मौन रखे लोग। स्रोत: विभाग
रुधौली। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे रामललित चौधरी को शनिवार को उनके पैतृक गांव परसालालशाही में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन से पहुंची फोर्स ने दिवंगत पूर्व विधायक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या स्थित सरयू तट ले जाया गया। वहां उनके छोटे भाई ध्रुपचंद चौधरी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान सरयू तट पर पूर्व विधायक के शुभचिंतकों और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान मौजूद पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि रामललित चौधरी के निधन से क्षेत्र ने ईमानदार, किसान हितैषी, सच्चे सिपाही और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनकी कमी पूरी कर पाना संभव नहीं है। इस दौरान विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, भाजपा नेता राजेश पाल, हरिशंकर चौधरी, लालजी वर्मा, रियाजुल्लाह, रोशन अली, रामफेर गौतम और शैलेंद्र गौतम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed