फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MLA and office bearer clashed as soon as the CM left

Basti News: मुख्यमंत्री के जाते ही भिड़े पूर्व विधायक और पदाधिकारी, हुई धक्कामुक्की

Fri, 05 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Former MLA and office bearer clashed as soon as the CM left
मंच पर पदाधिकारियों के साथ दाहिने बैठे पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल।
बस्ती। निकाय चुनाव के प्रचार में आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जाने के बाद पार्टी के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक के दूसरे दल से गठजोड़ के आरोप पर शुरू हुआ हंगामा देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गया। इसके बाद दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। हालांकि इस मामले की लीपापोती शुरू हो गई है, मगर मामला अब भी गर्म है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक पुराना डाकखाना स्थित कार्यालय में तय थी। कार्यक्रम के मुताबिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने वार्ता शुरू की और सबसे पहले पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल को अपनी बात कहने का मौका मिला। संजय ने चुनाव पर बातचीत के बीच यह कहा कि पार्टी के पदाधिकारी दूसरे दलों से गठजोड़ कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, मगर इतना कहते ही वहां हंगामा शुरू हो गया। जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह इसे लेकर सफाई दे रहे थे इसी बीच संजय प्रताप जायसवाल ने कुछ कहा, जिस पर गर्मागर्म बहस होने लगी। यहां बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। बैठक समाप्त होने के बाद जब ये लोग निकलने लगे तो फिर से यह मुद्दा उठ गया। पूर्व विधायक व जिला उपाध्यक्ष में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन

बैठक में शामिल एक पदाधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि पूर्व विधायक ने जिला उपाध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए अभद्रता की, जिस पर मामला बिगड़ गया और स्थिति असहज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि पूर्व विधायक अपनी बात रखने के बाद शांति से बैठे थे उन पर बेवजह जिला उपाध्यक्ष ने टिप्पणी कर स्थिति को खराब किया।
-------
बोले जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारी ने अपनी-अपनी बात बैठक में रखी। कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। बैठक में बहस होना सामान्य बात है।
-------
जिला उपाध्यक्ष बोले
जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह ने कहा कि मैं बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से अपने आरोपों पर सफाई दे रहा था। पूर्व विधायक बीच में अभद्रता करने लगे, जो मुझे नागवार गुजरा। मैंने सहजता पूर्वक उन्हें ऐसा करने से रोका, मगर वे नहीं माने। पहले उन्होंने ही अभद्रता की, जो बर्दाश्त से बाहर हो गई। इसलिए धक्का मुक्की हुई है।

------
बोले पूर्व विधायक
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि चुनाव में जिला उपाध्यक्ष सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे दूसरे दल से जुड़कर विरोध कर रहे हैं। यही बात मैंने पार्टी फोरम पर रखी थी। उन्हें यह बात बुरी लगी, जिससे वे उग्र हो गए। वहां विवाद की स्थिति जिला उपाध्यक्ष ने ही पैदा की थी, जिसे मैंने सहज ढंग से संभाल लिया। अब कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed