{"_id":"610d67258ebc3e311e5671cc","slug":"forced-to-queue-for-vaccine-basti-news-gkp404648625","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण के लिये चिलचिलाती धूप मे लाइन लगाने को मजबूर हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण के लिये चिलचिलाती धूप मे लाइन लगाने को मजबूर हो रहे लोग
विज्ञापन
तस्वीर जरूरी है--------
वैक्सीन के लिए कतार लगाने को मजबूर
सीएचसी भानपुर में टीकाकरण के लिए जुट रही काफी भीड़
वैक्सीन नहीं होने से करना पड़ा इंतजार, 12.30 बजे शुरू हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। कोविड टीकाकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में शुक्रवार की सुबह वैक्सीन नहीं होने से टीकाकरण के लिए आए सैकड़ों लोगों को धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। जिले से 600 डोज उपलब्ध कराए जाने पर दोपहर 12.30 बजे से टीकाकरण शुरू हो सका। जिसमें दो बजे तक 175 लोगों का टीकाकरण हो चुका था, जबकि काफी लोग कतार में थे।
टीकाकरण केंद्र के बाहर परिसर में छाया की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अपनी बारी आने का हर रोज चिलचिलाती धूप में घंटों खडे़ रहकर इंतजार करना पड़ता है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि अस्पताल में जो व्यवस्था उपलब्ध है उसमें लोगों को बेहतर सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीन नहीं होने की सूचना तुरंत जिले को दी गई और वैक्सीन आने तक लोगों को रोककर रखा गया। जिससे उन्हें बिना वैक्सीन लगवाए वापस नहीं होना पडे़।