{"_id":"65a599e5a041da27b1017bdc","slug":"footballer-kishan-khelo-india-basti-news-c-207-1-sgkp1003-10081-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फुटबालर किशन खेलो इंडिया यूथ गेम्स दिखाएंगे जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फुटबालर किशन खेलो इंडिया यूथ गेम्स दिखाएंगे जलवा
Tue, 16 Jan 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स चयनित फुटबाल खिलाड़ी किशन शुक्ला
उप्र के अंडर-19 फुटबाल टीम में किशन का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 19 जनवरी से तमिलनाडु में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बस्ती मंडल के फुटबालर किशन शुक्ला का चयन उप्र के अंडर-19 टीम में किया गया है। इनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। किशन भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन होने पर उत्साहित हैं।
उनका लक्ष्य उप्र के लिए स्वर्ण पदक लाना है। कहा कि कोच प्रमोद के नेतृत्व में वह प्रत्येक दिन फुटबाल की बारीकियां सीख रहे हैं। परिवार के लोग उनका पूरी तरह समर्थन करते हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन होने पर काफी खुश हैं।
फुटबाल टीम के कोच प्रमोद जायसवाल ने कहा कि किशन ने खूब मेहनत की है। उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने के कारण उसके पास अनुभव है। इससे वह अपनी क्षमता के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने किशन को शुभकामनाएं दी हैं।