फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Foggy and dense, the sun came out at half past one in the afternoon

Basti News: कोहरा हुआ और घना, दोपहर डेढ़ बजे निकली धूप

Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Foggy and dense, the sun came out at half past one in the afternoon
सुबह छाया रहा कोहरा में जरूरी काम के लिए जाते लोग। - फोटो : BASTI
कोहरा हुआ और घना, दोपहर डेढ़ बजे निकली धूप
विज्ञापन

बस्ती। बुधवार को कोहरे का प्रभाव और भी बढ़ गया। दोपहर डेढ़ बजे तक धूप नहीं निकली। वहीं, सुबह 10 बजे तक दृश्यता बीस मीटर से भी कम रही। मंगलवार की तुलना में तापमान में गिरावट तो नहीं हुई, लेकिन कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन भी आवागमन में परेशानी हुई।
बुधवार को भी वैशाली एक्सप्रेस 10 घंटे, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस चार घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस चार घंटे, अवध एक्सप्रेस पांच घंटे देर से चलने की सूचना मिली। उधर, बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भटकते देखा गया। दृश्यता कम होने की वजह से परिवहन निगम ने रात में बसों का संचालन बंद करने का फैसला किया है। मौसम को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

इधर, ठंड बढ़ने से रोजमर्रा के कामों में दिक्कत आने लगी है। गृहणियों, स्कूल जाने वाले बच्चों, पटरी दुकानदारों, किसानों, मजदूरों के लिए मौसम विपरीत होता जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में कोहरा और ठंड बढ़ेगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed