फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fog slows down trains, delays many express trains, leaving passengers distressed

Basti News: कोहरे ने थामी रफ्तार...देर चल रहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्री परेशान

Tue, 16 Dec 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down trains, delays many express trains, leaving passengers distressed
ट्रेनों के लेट होने से बस्ती स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
गौर। कोहरे के चलते प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। कुछ ट्रेनें तो कई घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को ठंड के मौसम में मजबूर होकर प्लेटफाॅर्म पर रात गुजारी पड़ रही है। सोमवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली गोरखधाम-सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 तो गांधीधाम-स्पेशल ट्रेन 7:30 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

कोहरे में एक्सप्रेस ट्रेनों को समय से चलाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कई तरह के उपाय किए गए हैं। कुछ ट्रेनों में फाॅग डिवाइस भी लगाए गए हैं, जो ट्रेन संचालन में काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। बावजूद उसके कई अन्य राज्यों में घने कोहर के चलते ट्रेनों को काफी विलंब होना पड़ रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार, जम्मूतवी-अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे, अयोध्या-भटनी पैसेंजर 2 घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 3:30 घंटे,नई दिल्ली-क्लोन एक्सप्रेस 6 घंटे,दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 8 घंटे व गोरखधाम-सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:11 बजे पहुंचने का समय निर्धारित था। लेकिन यह ट्रेन काफी लेट से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री संजीव श्रीवास्तव व महिला यात्री संगीता ने बताया कि गांधीधाम स्पेशल ट्रेन से यात्रा करनी है। लेकिन यह ट्रेन इतना विलंब से चल रही है, कि अब दो बजे रात तक इस ठंड के मौसम में प्लेटफार्म पर समय काटना पड़ेगा। यात्रियों ने बताया कि जिस तरह से एक्सप्रेस ट्रेनें लेट से चल रही है। इससे ट्रेन से यात्रा करने का मन बिल्कुल नहीं करता। अधिक पैसा खर्च कर प्राइवेट वाहन से यात्रा पूरी कर लें। वह सबसे बेहतर है, लेकिन लंबी दूरी के चलते मजबूर होकर लोगों को ट्रेन का सफर तय करना पड़ता है।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते कुछ ट्रेनों को विलंब होना पड़ रहा है। जबकि कुछ ट्रेनों को रेलवे प्रशासन की ओर से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed