फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fluctuating gold and silver prices leave consumers confused, with increased demand for gift items during the month of Sawan.

Basti News: सोना-चांदी के घटते-बढ़ते भाव से ग्राहक असमंजस में, सावन में गिफ्ट आइटम की बढ़ी मांग

Sat, 08 Aug 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fluctuating gold and silver prices leave consumers confused, with increased demand for gift items during the month of Sawan.
गांधीनगर में गिफ्टेड सोना-चांदी के आभूषण की खरीदारी करते ग्राहक संवाद - फोटो : 1
बस्ती। कुछ माह पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी के दामों में गिरावट आने के बाद पिछले तीन दिनों से फिर हल्की तेजी दर्ज की गई है। इसके बावजूद सराफा बाजार में अपेक्षित रौनक नहीं लौट सकी है। अधिकांश ग्राहक अभी भी खरीदारी टाल रहे हैं और कीमतों में और कमी आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सावन, रक्षाबंधन और तीज जैसे त्योहारों को देखते हुए गिफ्ट आइटम की मांग बढ़ने लगी है, जिससे कारोबारियों को बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगल बाजार के सराफा कारोबारी गौरव भारत, कुंदन वर्मा और परमानंद बताते हैं कि फिलहाल जरूरतमंद ग्राहक ही खरीदारी कर रहे हैं। निवेश और शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहक अभी बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में कीमतों में और नरमी आती है तो उन्हें बेहतर सौदा मिल सकता है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, कुछ महीने पहले सोने-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों ने आम ग्राहकों की पहुंच से खरीदारी दूर कर दी थी। अब भाव घटे हैं, लेकिन खरीदार पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं। ग्राहक पहले बाजार की दिशा देखना चाहते हैं और जल्दबाजी में खरीदारी नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है कि अगले 10 से 15 दिन बाजार के लिए अहम होंगे। यदि कीमतें स्थिर रहीं या उनमें हल्की तेजी आई तो ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा। वहीं रक्षाबंधन, तीज और आगामी विवाह सीजन की तैयारियों से भी बाजार में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल चांदी की राखियां, सोने-चांदी की अंगूठियां, पायल, बिछिया और कानों के आभूषणों की मांग सबसे अधिक है।
--------
एक नजर में सोना-चांदी के दाम
सोना (24 कैरेट, प्रति 10 ग्राम)
अगस्त 2025 : 82 हजार से 90 हजार रुपये
जनवरी 2026 : रिकॉर्ड स्तर 1.76 लाख रुपये
छह अगस्त 2026 : करीब 1.53 लाख रुपये
रिकॉर्ड स्तर से अब तक लगभग 23 हजार रुपये की गिरावट
---------
चांदी (प्रति किलोग्राम)
अगस्त 2025 : एक लाख से 1.04 लाख रुपये
जनवरी 2026 : रिकॉर्ड स्तर 3.86 लाख रुपये
छह अगस्त 2026 : करीब 2,27,500 रुपये
रिकॉर्ड स्तर से अब तक लगभग 1,58,500 रुपये की गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed