{"_id":"6a2b048b318b0f02ed0ef5c4","slug":"flood-preparedness-drill-conducted-at-amhat-ghat-basti-news-c-207-1-bst1006-160333-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाढ़ से निपटने के लिए अमहट घाट पर हुआ पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाढ़ से निपटने के लिए अमहट घाट पर हुआ पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
अमहट पर मॉकडि्रल करते पीएसी के जवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस एवं पीएसी के जवानों का संयुक्त रूप से कुआनो नदी के अमहट घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान पीएससी बटालियन-20 के जवानों ने मोर्चा संभाला।
सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम के साथ जवानों ने नदी में छलांग लगाई। प्रतीकात्मक रूप से डूबते हुए लोगों को सुरक्षित बचाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे अमहट घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।अभ्यास के दौरान एक व्यक्ति के नदी में डूबने की काल्पनिक सूचना पर बाढ़ राहत दल तत्काल सक्रिय हो गया। प्रशिक्षित जवानों ने रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की सहायता से नदी में उतरकर डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया तथा सीपीआर सहित जीवन रक्षक उपायों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने लोगों को बताया कि बाढ़ अथवा जल दुर्घटना की स्थिति में समय से राहत कार्य करने पर किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इस दौरान डूबते व्यक्ति को बचाने के सुरक्षित तरीके, लाइफ जैकेट के उपयोग तथा आपात परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।
इस अभ्यास में सभी प्रमुख इमरजेंसी सेवाओं को शामिल किया गया। मॉक ड्रिल में फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन विभाग, पीएसी बटालियन-20 एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिस्सा लिया।