{"_id":"61ba2df239e71b1f7860f81b","slug":"five-people-was-on-case-basti-news-gkp42001265","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गोली चलाने के मामले में पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर गोली चलाने के मामले में पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर गोली चलाने के मामले में पांच पर मुकदमा
- मंगलवार देर शाम कोतवाली के ओरीजोत में हुई थी घटना
- युवक की बांह में लगी थी गोली, हालत खतरे से बाहर
- घायल के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के ओरीजोत मोहल्ले में मंगलवार देर शाम युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें तीन नामजद व दो अज्ञात शामिल हैं। इस मामले में ओरीजोत मोहल्ला निवासी घायल दिवाकर सोनकर के पिता राम प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
तहरीर में बताया गया है कि दिवाकर शाम को कुछ सामान खरीदने बाइक से निकला था। इसी बीच सफेद रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश मुंह पर मफलर बांध कर पहुंचे और सरेराह उसके सीने पर निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली दिवाकर के सीने की बजाए दाहिने हाथ में लगी और वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गोली निकालकर उसका इलाज शुरू किया गया। घायल के पिता के अनुसार उनके मोहल्ले की एक जमीन को रंजीत चौराहा निवासी हेमंत मिश्र, जयपुरवा निवासी अमित श्रीवास्तव और विशुनपुरवा निवासी आशीषकर पाठक जबरन लेना चाहते हैं। जबकि जमीन के मालिकों ने उनके बेटे दिवाकर के नाम से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया था। उक्त जमीन से हटने के लिए आरोपित धमकी भी दे रहे थे। आरोप लगाया कि उनके बेटे पर उन्हीं लोगों ने ही गोली चलवाई है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपित हेमंत मिश्र, अमित श्रीवास्तव व आशीषकर पाठक के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा के साथ ही एससीएसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया है।