फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five people, including two disciples, were named in the occultist murder case.

Basti News: तांत्रिक हत्याकांड में दो चेलों समेत पांच नामजद

Sun, 28 Dec 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Five people, including two disciples, were named in the occultist murder case.
गांव में जुटी भीड़।
दुबौलिया। थानाक्षेत्र के बेमहरी टोला खूनी पुरवा में तांत्रिक की हत्या के पीछे का षड़यंत्र पुलिस और परिवार के लोग समझ गए हैं, लेकिन आरोपियों के पकड़े जाने तक कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उसके रहस्यमयी किरदार की वजह से हत्या की वजह को लेकर पुख्ता तौर पर कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। परिवार के लोग भी संदेह तो जता रहे हैं लेकिन उनके पास कोई ठोस आधार नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि तांत्रिक रामजीत के बेटे रमेश की तहरीर पर पुलिस ने उसके दो चेलों नगर थानाक्षेत्र के मटेरा निवासी गंगा राम, दुबौलिया थानाक्षेत्र के खलवा राम सवारे व तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं कर रही। तहरीर में रमेश ने लिखा है कि देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने आकर उसके पिता को गोली मार दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को मृतक रामजीत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद उसके शव को परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के बेमहरी टोला खूनी पुरवा गांव में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने छप्पर में सो रहे 58 वर्षीय राम जीत सोखा को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही राम जीत तांत्रिक को मृत घोषित कर दिया। गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। देर रात एसपी अभिनंदन भी पहुंचे।
रामजीत के बेटे रमेश ने बताया कि कुछ दिन पहले एक गांव में डीह बांधने उसके पिता अपने चेले गंगाराम और राम संवारे के साथ गए थे। वहां रुपये बांटने को लेकर उन लोगों में विवाद हो गया था।

रमेश के अनुसार तभी से गंगाराम और राम संवारे उसके पिता को गोली मारने की धमकी दे रहे थे। बकौल रमेश, उसके पिता ने कई बार यह परिवार के लोगों से बताया था कि अगर उसे कुछ भी नुकसान पहुंचा तो यही दोनों होंगे। उसने इसी आधार पर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed