फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire fighting methods taught to health workers

Basti News: स्वास्थ्य कर्मियों को सिखाए गए अग्निशमन के तरीके

Mon, 18 Nov 2024 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting methods taught to health workers
जिला अस्पताल में आग लगने पर बचाव की जानकारी लेते डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ- विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आगजनी की घटना के बाद सजगता बरती जा रही है।
रविवार को अग्निशमन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची। यहां स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षा गार्डों को अग्निकांड से बचाव के तौर- तरीके सुझाए गए। फायर फाइटिंग के नुस्खे बताए गए।
दमकल विभाग की टीम ने स्टाफ नर्स, डॉक्टर और महिला अस्पताल और जिला अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डों को आग से बचाव संबंधित जानकारियां दी। शाॅर्ट-सर्किट से आग लगे तो तत्काल क्या तौर-तरीके अपनाएं, इससे संबंधित सुझाव दिए गए। कर्मियों को ट्रेनिंग के साथ बचाव कार्य का अभ्यास भी कराया गया। आपात स्थिति में आगजनी से निपटने और मरीजों को सुरक्षित निकालने की ट्रेनिंग दी गई। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में मरीज आते हैं और ठीक होकर लौट जाते हैं, लेकिन कभी-कभार ऐसा होता है जब मरीज और तीमारदार की जान भी जोखिम में पड़ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे समय में सतर्कता और घबराने के बजाय बचाव के बताए गए तरीके अपनाएं। इससे लोगों की जान बच जाएगी और खुद भी सुरक्षित रहेंगे।
प्रशिक्षकों ने कहा कि यदि शॉर्ट-सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लग जाती है तो अग्निशमन उपकरणों का तत्काल प्रयोग करना शुरू कर दें। अस्पताल में नजदीकी फायर स्टेशन का नंबर भी होना अनिवार्य है। कहा कि अगर किसी भी भवन या बिल्डिंग में आग लग जाती है तो अंदर मौजूद व्यक्तियों को पहले निकाल लें, फिर आग बुझाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगजनी के समय सीओ-टू गैस के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इस मौके पर एसआईसी डॉ. वीके सोनकर, आर्थो सर्जन डॉ. अनिल कुमार, पीआईसीयू इंचार्ज डॉ. अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed