फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire continues to wreak havoc: fire breaks out in 15 villages

आग का कहर जारी : 15 गांवों में लगी आग.... 17 बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 20 Apr 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Fire continues to wreak havoc: fire breaks out in 15 villages
मुण्डेरवा क्षेत्र के कुम्हिया मिश्रौलिया गांव में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
आग में झुलसने से दो पशुओं की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के रुधौली, कलवारी, भानपुर, मुंडेरवा, बहादुरपुर व सल्टौआ के 15 गांवों में शुक्रवार को आग लगने से तबाही मच गई। 17 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। 14 घर जल गए। दो पशुओं की झुलसने से मौत हो गई।
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के अन्देउरा, नए गांव, मुड़ीयार, गिधार, अरदा, पचारी, पैड़ी, थरौली रुधौली कला आदि गांवोंं के सिवान में लगी आग से कई घर जल कर राख हो गए। अरदा में लगी ने घनश्याम चौधरी, परशुराम, रामप्रकाश, सुधा, ज्ञान दास, मुन्नीलाल, राम सुमेर, रघुराई, शंकर और रंगीले आदि ग्रामीणों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पशुओं का चारा व रोजमर्रा के सभी आवश्यक चीज समेत खड़ी ट्राॅली, साइकिल, बाइक इत्यादि जल गए।
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, धोबहट ग्राम पंचायत के मिर्जा जोत पुरवा में शुक्रवार दोपहर में लगी आग से चार रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई। रामचंद्र के झोपड़ी से निकली चिंगारी देखते ही देखते रामसूरत, राम उजागिर तथा झिनकान के झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग तथा अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। तब तक झोपड़ी में रखी नकदी, बर्तन, कपड़े, अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। रामचंद्र की एक मवेशी भी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुंडेरवा प्रतिनिधि के अुनसार, कुम्हिया मिश्रौलिया ग्राम पंचायत के सिवान के पास आग लग गई। आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल, बांस की खूंटी और भूसा बनाने के लिए डंठल के साथ एक रिहायशी झोपड़ी जल गई। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। आग से त्रिजुगीनरायण चौबे की रिहायशी झोपड़ी, रामउग्रह शुक्ल, देवेंद्र नाथ चौबे, रामजी चौबे, संतराम, डूग्गी चौबे एवं अन्य लोगों का बास की खूंटी और पेड़ जल गए।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तपिपरा, पचासी, धोषण, खैरा, करायन व मझौवालाल सिंह गांव के सिवान में शुक्रवार दोपहर में लगी आग से दो किसानों का पांच बीघा गन्ना व एक किसान का एक बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। तो वही खेतों में भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया सैकड़ोंं बीघा गेहूं का डंठल भी जलकर राख हो गया। धोषण ग्राम पंचायत के रघुनाथपुर मजरे पर लगी आग से दीपचंद्र यादव का 4 बीघा और राजमन का एक बीघा गन्ना तथा सराफत अली का एक बीघा गेहूँ जल गया।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अुनसार, कलवारी थाना क्षेत्र के खखोड़ा गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से झोपड़ी जल गयी। मिली जानकारी के शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे खखोड़ा गांव में बिजली की शार्ट सर्किट के कारण निकले चिंगारी से देखते ही देखते सुरेन्द्र प्रकाश की झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया जब लोग बुझाते जल कर राख हो गयी। इसी बीच झोपड़ी से निकली चिंगारी से ओम प्रकाश व शत्रुघ्न पांडेय की झोपड़ी भी जलने लगी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।

पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार बभनान-हरैया मार्ग पर शाम लगभग साढ़े छह बजे 11 हजार विद्युत लाइन अचानक टूट कर गिरने से डेढ बीघा गेहूं का फसल राख हो गई। क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी कृष्ण प्रसाद का गेहूं का फसल रीपर से काट कर खेत में पड़ा था । शाम के वक्त विद्युत सप्लाई से अचानक शार्ट सर्किट हुई, जिससे तार टूट कर नीचे गिर गया जिससे फसल में आग लग गई।
महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथ जोत में शुक्रवार दोपहर तीन बजे फूलचंन्द के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण छप्पर सहित घर में समान जलकर राख हो गया। लालगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथ जोत के फूलचंद पुत्र तोखई की पुत्री मधु की शादी 19 अप्रैल शुक्रवार को थी । बरात श्रावस्ती जिले से आनी थी । पूरे परिवार में खुशी का माहौल था तभी अचानक दोपहर 3:00 बजे अज्ञात कारणों से फूलचंन्द के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते-देखते छप्पर व उसमें रखा सामान धू - धू कर जलने लगा ।

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़ाया कला गांव में दिन तीन बजे तेज हवा के बीच आग लग गई जिससे कई घर जल गया। सबसे पहले आग गांव के पश्चिम गौहनिया गांव के सीवान में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से डंठल में लगी। जब तक लोग आग पर काबू पाते कि बढ़ाया गांव में मिठाई लाल के पक्का मकान में आग लग गई। इसमें रखा राशन कपड़ा , जेवर सब जल गया। देखते ही देखते आग पूरे गांव में फैल गई। आग से मनोज कुमार का पक्का मकान, बसंतलाल रामसुंदर, राम जगत, देवेंद्र कुमार, दिलीप दलीप, संतोष मंतोष ज्ञानमती , इसलावती, राकेश, दिवाकर, लक्ष्मी, राजा राम चौधरी, रामसभा मिश्र का पक्का मकान में आग लग गई। इससे मकान में रखा अनाज, कपड़ा, चारपाई, बिस्तर सब जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed