{"_id":"61ba2eb64e568467b674b1ad","slug":"fir-to-five-staff-nurse-basti-news-gkp42001318","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: दवा के ओवरडोज से मौत में पांच स्टाफ नर्स पर एफआईआर, एसडीएम की जांच में सही पाए जाने पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: दवा के ओवरडोज से मौत में पांच स्टाफ नर्स पर एफआईआर, एसडीएम की जांच में सही पाए जाने पर दर्ज हुआ मुकदमा
Thu, 16 Dec 2021 03:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 03:18 PM IST
सार
तहरीर के अनुसार, जब उनसे बच्चे का इलाज शुरू करने को कहा तो सबने चाय पीकर आने की बात कही। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब दोबारा बुलाने पहुंचा तो फिर कुछ देर में आने को कहकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती नौ महीने के बच्चे को दवा का ओवरडोज देने के एक मामले में स्टाफ नर्स सहित पांच चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना 19 अगस्त की है।
विज्ञापन
आरोप है कि स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों ने झुंझलाहट में बच्चे को इंजेक्शन का ओवरडोज दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि उप जिलाधिकारी की टीम ने मामले की जांच की थी। प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। सभी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता मोहम्मद आसिफ निवासी भैरोपुर थाना कलवारी का आरोप है कि वह अपने नौ माह के बच्चे फैजान को लेकर 19 अगस्त को उल्टी-दस्त का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ. बीपी यादव को दिखाया। डाक्टर के कहने पर उसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया। उस समय स्टाफ नर्स इंचार्ज सर्वेश राय, ललिता कुमारी सीनियर नर्स, सिस्टर राजेश्वरी, सिस्टर अंजली चौधरी और सिस्टर सरिता यादव ड्यूटी पर थीं।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, जब उनसे बच्चे का इलाज शुरू करने को कहा तो सबने चाय पीकर आने की बात कही। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब दोबारा बुलाने पहुंचा तो फिर कुछ देर में आने को कहकर वापस भेज दिया गया। आधे घंटे इंतजार के बाद भी जब इलाज शुरू नहीं हुआ तो मरीज के पिता ने डॉ. बीपी यादव को फोन किया।
डॉक्टर ने उसी के फोन से स्टाफ नर्स आदि को फटकार लगाई। इससे पूरा स्टाफ नाराज हो गया। तहरीर के अनुसार, उन लोगों ने जितना भी इंजेक्शन लिखा था, उसकी पूरी शीशी, ग्लूकोज की बाटल के साथ लगा दी। इसके करीब 10 मिनट के बाद ही बच्चे की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।