{"_id":"6aad8148ded37d5db00e8572","slug":"fir-registered-against-11-named-individuals-and-25-unidentified-persons-in-an-assault-case-basti-news-c-207-1-bst1001-167180-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट मामले में 11 नामजद और 25 अज्ञात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट मामले में 11 नामजद और 25 अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव में 12 सितंबर की रात हुए मारपीट के मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दसिया गांव निवासी मनोज कुमार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब नौ बजे गांव के ही चंदन उर्फ अंकुर चौधरी ने उनके मोबाइल पर फोन कर अभद्रता की। मनोज के अनुसार, उन्होंने इसकी शिकायत चंदन के पिता चंद्रशेखर चौधरी से फोन पर की। आरोप है कि चंद्रशेखर ने बातचीत के लिए उन्हें अपने घर बुलाया।
मनोज का कहना है कि वह बातचीत के लिए घर पहुंचे। वहां बातचीत चल रही थी। इसी दौरान अंकुर चौधरी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उन पर तथा उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, हमले में उनके साथी अरविंद चौधरी निवासी अहिरौला, थाना सोनहा की हाथ की उंगली में चोट लगने से फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल फोन छीन लिए और लाठी-डंडों से वाहनों में तोड़फोड़ की। वाहन में रखे दो लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है।
इस मामले में पुलिस ने पहले दूसरे पक्ष की तहरीर पर मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मौके से वाहनों को भी सीज किया गया था। अब मनोज की तहरीर पर चंद्रशेखर चौधरी, उनके बेटे अंकित चौधरी व सुमित चौधरी, राकेश चौधरी, भोलेनाथ चौधरी, सर्वजीत चौधरी, दीपेंद्र, रामविलास चौधरी, राजकुमार चौधरी, अजय चौधरी और धर्मात्मा चौधरी निवासी दसिया तथा राहुल चौधरी निवासी महुआ, थाना रुधौली समेत 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मारपीट से संबंधित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।