फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fir on 26 people

मारपीट के सात मामलों में 26 पर एफआईआर

Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
fir on 26 people
मारपीट के सात मामलों में 26 पर एफआईआर
विज्ञापन

- कोतवाली, पुरानी बस्ती, पैकोलिया, कलवारी, दुबौलिया, रुधौली थाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट के सात मामलों में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो मामले कोतवाली क्षेत्र के हैं, जबकि पुरानी बस्ती, पैकोलिया, कलवारी, दुबौलिया, रुधौली थाना क्षेत्र के एक-एक मामले हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित रामप्रसाद गली निवासी खुशबुन्निशा पत्नी अब्दुला खान उर्फ गुड्डू ने तहरीर दी। जिसमें इरशाद, राजिया, हिना पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुराना डाकखाना कटरा निवासी पूजा पत्नी अर्जुन ने तहरीर देकर ज्ञानदास, आजाद , गोलू , आदित्य, नीतू, प्रीती, ज्योति व मंजू निवासी पुराना डाकखाना कटरा पर आरोप लगाया, जिसमें कहा कि पुरानी जमीन संबंधी रंजिश को लेकर उसके दरवाजे पर आरोपित के बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। इससे मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर में घुसकर मारने पीटने तथा घर में रखा सामान बर्तन, विस्तर व मेज कुर्सी तोड़ देने का आरोप लगाया। कोतवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के डफाली टोला में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व धमकी देने के आरोप में दयाराम की तहरीर पर पुलिस ने वहीं के सुनील, राज व सुमन पर मुकदमा दर्ज किया। पैकोलिया पुलिस ने जीतीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रविंद्र की तहरीर पर अवधेश, अनिरुद्ध व ओम प्रकाश पर मुकदमा दर्ज किया। उधर, कलवारी पुलिस ने गंगापुर गांव में खेत जोतने के विवाद में मथुरा प्रसाद की तहरीर पर प्रवीन कुमार, गोरखनाथ, राम कलेश व भालचन्द निवासी गण गंगापुर थाना कलवारी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। दुबौलिया पुलिस ने रंजना देवी निवासी धौरुखोर थाना लालगंज की तहरीर पर सुमित्रा, रामराज, शिवनाथ व संतलाल के विरुद्ध धमकी व अपशब्द कहने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया, जबकि रुधौली पुलिस ने केशवापुर में रंजिश के कारण अपशब्द कहते हुए मारपीट के मामले में फरिन्दर चौधरी की तहरीर पर उसी गांव के राम बृहस्पति पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed