{"_id":"60bd0ae08ebc3ed22f22efc8","slug":"fir-against-frod-teacher-in-basti-basti-news-gkp3971444102","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बनने के लिए किया फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बनने के लिए किया फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक बनने के लिए किया फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलवारी एहतमाली में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात रहे बर्खास्त फर्जी शिक्षक पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित ने आजमगढ़ में कार्यरत सहायक अध्यापक के नाम और प्रमाणपत्र पर 1994 में नौकरी हासिल की थी।
बीएसए जगदीश शुक्ल ने फर्जी शिक्षक के आरोपित राधेश्याम राम को बर्खास्त कर वेतन रिकवरी तथा मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था। बीईओ बहादुरपुर गरिमा यादव की तहरीर पर कलवारी पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है।
पे-रोल माड्यूल पर डाटा फीडिंग के दौरान असली शिक्षक राधेश्याम राम को उनका नाम बस्ती में प्रदर्शित होने पर फर्जीवाड़े का संदेह हुआ। आजमगढ़ के कोयलसा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल कोदौय मोलनापुर में कार्यरत राधेश्याम राम पुत्र सिंगार राम ने शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके नाम तथा अभिलेखों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बस्ती जिले में फर्जी तरीके से कोई 1994 से नौकरी कर रहा है। बीएसए ने शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच के लिए टीम बना दी।
विज्ञापन
सहायक अध्यापक राधेश्याम नाम का सेवा में दर्ज पते का पुलिस से सत्यापित कराया गया। इसमें उसने बस्ती के बहादुरपुर ब्लॉक के भउवापार का पता दे रखा था। जांच में इस पते पर उस नाम का कोई नहीं मिला। जांच में पुष्टि होने पर बीएसए जगदीश प्रसाद ने उसकी सेवा समाप्त कर दी थी।