फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fighting over foundation building in Phulpur, eight injured

Basti News: फूलपुर में नींव बनाने को लेकर मारपीट, आठ घायल

Sun, 02 Jul 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fighting over foundation building in Phulpur, eight injured
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में नींव की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर मारपीट हो गई। आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में हरिराम निवासी फूलपुर थाना कलवारी ने लिखा है कि शनिवार को बंधे के पास वह अपनी जमीन पर नींव बना रहा था तभी गांव के रामदीन, भगवानदीन, मायाराम, राजदेव, दयाराम, लालदेव, रीता देवी तथा श्याम दुलारी ने जाति सूचक गाली देते हुए फावड़े, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हरिभान, चंद्रभान तथा आकाशपति घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के रामदीन ने तहरीर दी है कि गांव के ही हरिराम, अनिल, चंदू तथा हरिभान उनकी जमीन पर नींव बना रहे थे। मना करने पर इन लोगों ने उन्हें, दयाराम, विवेक तथा रीता को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत कर जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed