फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight over land dispute. Road jam on Maskanwan-Chauri road in protest.

Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट.. विरोध में मसकनवां-चौरी मार्ग सड़क जाम

Mon, 12 Aug 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute. Road jam on Maskanwan-Chauri road in protest.
- परशुरामपुर क्षेत्र के कुसमौर चौराहे का मामला
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। क्षेत्र के कुसमौर चौराहे पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना रविवार सुबह 5.30 बजे की है। इसकी वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से जुटे ग्रामीणों ने घटना का विरोध जताते हुए मसकनवां-चौरी मार्ग पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण सड़क से हटे।

जानकारी के मुताबिक कुसमौर निवासी किशन उर्फ मोनू यादव पत्नी शोभा और मां मालती के साथ गांव के चौराहे पर गुमटी में छोटी सी दुकान चलाते हैं। दुकान से कुछ दूरी पर बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी राम नारायण का उनसे जमीन विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार की सुबह रामनारायण, अंकित व अजय, राम अवतार निवासी कुसमौर और और आसाराम निवासी चंदापुर थाना वजीरगंज गोंडा एक गाड़ी से सवार होकर किशन के दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजे पर ही उनकी मां मालती बैठी थीं, उन्हें मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन


बीच बचाव करने पहुंची शोभा को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद सभी मिलकर किशन को मारे-पीटे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित पक्ष की ओर से विरोध करते हुए मसकनवां-चौरी मार्ग जाम कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष मुनींद्र त्रिपाठी ने ग्रामीणों का समझा बुझाकर जाम खोलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को मेडिकल कराकर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed