{"_id":"5f034ebf8ebc3e430e340d1c","slug":"fierce-fight-in-farm-dispute-two-people-injured-basti-news-gkp357202053","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत के विवाद में जमकर मारपीट, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत के विवाद में जमकर मारपीट, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत के विवाद में जमकर मारपीट, दो लोग घायल
दोनों पक्षों के विरुद्घ पुलिस ने लिखा मुकदमा
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थानाक्षेत्र के दुबखरा में खेत के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दो के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दुबखरा निवासी गौरव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि खेत के विवाद को लेकर गांव के ही सूर्यभान आदि उसे गाली दे रहे थे। विरोध करने पर सूर्यभान, चंद्रभान, राहुल व धर्मेंद्र लाठी-डंडा लेकर आए और मारपीट कर घायल कर दिया। खपरैल मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र यादव ने गांव के ही संतोष कुमार, सूर्य प्रकाश, अंकुर यादव व गौरव यादव पर गाली देने और मना करने पर एक राय होकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।